Breaking News

संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर जी कि प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यापर्ण किये पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक…

जेडी न्यूज़ विज़न…

*बाबासाहेब का संघर्षपूर्ण जीवन, आदर्श और उनके विचार समानता के प्रेरणा का प्रतिक : कौशिक…

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा एसडीएम कार्यालय परिसर में स्थित संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पहुंचकर आस पास के क्षेत्र को साफ- सफाई की गई तथा दीप प्रज्वलित कर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब के आदर्शों, विचारों एवं उनके द्वारा समाज के उत्थान हेतु किए गए महान योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबासाहेब का संघर्षपूर्ण जीवन और उनके महान विचार हमें सदैव समानता, न्याय और वंचितों के उत्थान की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने आह्वान किया कि हम सबको मिलकर बाबासाहेब के सपनों का समतामूलक समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए।इस अवसर पर समाज अध्यक्ष श्री गया प्रसाद टंडन जी, श्रीमती
वंदना जेंड्रे जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत) सहित समाज के सम्मानित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, समानता एवं न्याय के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *