Breaking News

गोसाईगंज क्षेत्र के गांव मलौली मे आग लगने से फसल जलकर हुई राख..

जेडी न्यूज विजन ….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ। :  गोसाईगंज क्षेत्र के गांव मलौली मे 16 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:00 बजे खेतों में आग लगा लग गई। आग लगने का क्या कारण रहा इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई।
आग की लपटों को देखते ही गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
खेतों में खड़ी हुई गेहूं की पकी हुई फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कई किसानों की लगभग 10 से 12 बीघा फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।किसानों की फसल देखते ही देखते जलकर राख में परिवर्तित हो गई। अब इस हादसे से प्रभावित किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित किसानों में प्रभाकर वर्मा, देवेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, धर्म यादव, राजकिशोर यादव, रामदीन, जमील, साबिरअली, राम दिन,दिनेश और ग्रामवासियों ने शासन तथा जिला प्रशासन से इस आपदा पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल और संबंधित राजस्व टीम जल्द से जल्द मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन (सर्वे) करे।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि पीड़ित गरीब किसानों को उनकी बर्बादी का उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उन्हें इस भारी आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।

About admin

Check Also

आर्य समाज की विवाह प्रक्रिया हुई ऑनलाइन…

Jdnews Vision….   लखनऊ 21 सितम्बर: : आर्य प्रतिनिधि सभा उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में संचालित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *