Breaking News

देवीपाटन सभासद मीना किन्नर की शोक सभा किया

जेडी न्यूज विजन….

बलरामपुर: :  तुलसीपुर 16 अप्रैल 2026 को आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर वार्ड नंबर 1 देवीपाटन वार्ड से भाजपा की निर्विरोध सभासद मीना कुमारी किन्नर के निधन के उपरांत आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आदर्श नगरपंचायत तुलसीपुर में एक शोक सभा आयोजित हुई जिसमें अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे की उपस्थिति में सभी सभासद गण शिव कुमार वाल्मीकि, विजय प्रताप सोनी, शिव कुमार गुप्ता,राम दयाल सोनी, विवेक मोदनवाल,अशोक कुमार,अरशद, शकील, लड्डू,आसिफ,सूरज मोदनवाल, जय सिंह,सहित सभी नगर पंचायत कर्मचारी बंधुओं ने मीना जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा के शान्ति हेतु 2मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया जिसमें अधिशासी अधिकारी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला, विजय प्रताप सोनी ने उनके साथ किए हुए कार्यों की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुएं भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की अशोक कुमार, शिवकुमार गुप्ता, सूरज मोदनवाल ने भी उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया l

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *