Breaking News

पीछा कर जानलेवा हमला करने का प्रयास, दो नामजद के खिलाफ तहरीर….

Jdnews Vision….

संतोष कुमार गुप्ता…

गोरखपुर / गजपुर बाजार :  : गगहा थाना क्षेत्र के चिउटहां गांव निवासी खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी ने दो लोगों पर कार से पीछा कर रास्ता रोकने और जानलेवा हमला करने के प्रयास का आरोप लगाते हुए गगहा थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

चिउटहां निवासी गोरखनाथ त्रिपाठी गैर जनपद में खाद्य एवं रसद विभाग में अधिकारी हैं। 19 जुलाई रविवार को छुट्टी रहने पर घर आए थे। शाम करीब 6:30 बजे चिउटहां से गजपुर जा रहे थे। रास्ते में बंधे के संकरे सड़क पर सामने से वाहन आने पर अपनी गाड़ी रोक लिए। सामने वाहन में तीन युवक सवार थे। तीनों इन पर आखें तरेरने लगे। इसके बाद गोरखनाथ आगे बढ़े। आरोप है कि शाम करीब सात बजे कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर गिरधरपुर स्थित पीसीएफ सोसाइटी के सामने पीछे से आई एक कार ने उनकी कार के सामने आकर रास्ता रोक दिया। कार से उतरे दो लोगों की गतिविधि संदिग्ध लगी तो वह किसी तरह वाहन मोड़कर वहां से निकल गए।

पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपितों ने कौड़ीराम तक उनका पीछा किया। जान बचाने के लिए वह अपने एक परिचित के यहां रुक गए। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि कार संख्या यूपी 53 बीपी 0567 में सवार लोग उनके ही गांव चिउटहां के निवासी बलवंत यादव व भोला तिवारी थे।

पीड़ित ने दोनों पर आपराधिक मंशा से रास्ता रोकने, पीछा करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए गगहा थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में गजपुर चौकी के एसआई अंकुर यादव ने बताया कि मंगलवार को आरोपित बलवंत यादव का चालान किया गया है। जबकि दूसरे आरोपित की तलाश की जा रही है।

About admin

Check Also

नामवर सिंह की जन्मशताब्दी पर साहित्य जगत का महाकुंभ, हंसराज कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ भव्य आयोजन

Jdnews vision… अरुण कुमार राव… नई दिल्ली, 26 नारायणी साहित्य अकादमी, भारत द्वारा रविवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *