Breaking News

थाना मस्तूरी चौकी मल्हार पुलिस ने 7 दिनों मे पकड़ा मोटर सायकल चोर को

जेडी न्यूज विजन…

आरोपी ने प्रार्थी से पानी पाउच मनाने के बहाने ले उड़ा बाइक….
*लगातार फुटेज चेक करने से पकड़ा गया आरोपी..

नाम आरोपी नरोत्तम दास पिता खोलूदास वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम गीधपुरी थाना पचमढ़ी
विवरण :– दिनांक 20.04.2026 प्रार्थी भारत लाल केवट निवासी ग्राम पकरिया थाना मुलमुला जांजगीर-चांपा का अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 bh 4552 से अपने ससुराल वेदपरसदा मस्तूरी आया था जहां से अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था जो एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा लिफ्ट मांग कर मोटरसाइकिल ने बैठकर चौकी मल्हार क्षेत्र के ग्राम बुढ़िखार पहुंचा जहां अज्ञात चोर ने प्रार्थी को पानी पाउच लाने के लिए भेज प्रार्थी पानी पाउच लेने होटल गया तो मौका पाकर आरोपी मोटरसाइकिल को लेकर गायब हो गया प्रार्थी ने अपनी मोटर सायकल की खोजबिन किया मोटरसाइकिल का पता नहीं चलने पर प्रार्थी ने चौकी मल्हार पर रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल व आसपास के लगे सीसी कैमरे को चेक किया गया

जिसमें आरोपी के फोटोग्राफ के माध्यम से अलग-अलग गांव के लोगों को फोटो दिखाकर पहचान कराया गया जिस पर मुखबिर सूचना के आधार पर जानकारी मिली कि ग्राम गिद्धपुरी के निवासी नवरोत्म दास वैष्णव उक्त मोटरसाइकिल को अपने घर के कमरे में कपड़े से ढक कर छुप कर रखा है जिस सूचना के आधार पर आरोपी नरोत्तम दास से प्रार्थी भारत लाल केवट की मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्ती की कार्रवाई किया गया प्रकरण में बजाप्ता सुमार कर आरोपी नरोत्तम दास वैष्णव के खिलाफ विधिवत कार्यवाही की गई

उक्त कार्रवाई में विशेष योगदान उप निरीक्षक अवधेश सिंह प्रधान आरक्षक मनोज आरक्षक किशन राय आरक्षक श्यामलाल सोनवानी की विशेष भूमिका रही।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *