जेडी न्यूज विजन…..
लखनऊः : राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के अनौरा खुर्द में बेटे ने मां की निर्ममता से हत्या कर दी. निजी हॉस्टल में खाना बनाने वाली 42 वर्षीय ऊषा की हत्या के आरोप में उसके बेटे संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि संदीप अहमदाबाद में रहकर प्लंबर का काम करता था. तीन दिन पहले संदीप अहमदाबाद से लखनऊ आया था. 22 जून देर रात मां को पड़ोसी महेंद्र के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर संदीप नाराज हो गया था.
इसके बाद उसने गुस्से में आकर पड़ोसी महेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने संदीप की मां आ गई, जिससे कुल्हाड़ी उसके सिर में जा लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल उषा को पड़ोसियों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां बुधवार को उषा की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित बेटे संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
Jd News Vision