Breaking News

लखनऊ में ट्रेन पलटाने की साजिश के पीछे आतंकी संगठन तो नहीं ?…

जेडी न्यूज विजन….

एटीएस और आईबी की टीमें जांच में जुटीं…

लखनऊ: : राजधानी  में दिलकुशा के पास रेलवे पटरी पर लोहे का एंगल रखकर पंजाब मेल को पलटाने की शुक्रवार को कोशिश की गई। मामले में आतंकी साजिश की भी आशंका जताई गई है। ऐसे में तफ्तीश में कैंट थाने की पुलिस, जीआरपी की दो टीमें, आरपीएफ की सीआईबी के अलावा एटीएस, आईबी और अन्य एजेंसियां भी लगी हैं।

पुलिस और आरपीएफ की टीम ने घटनास्थल से दो किमी के दायरे में सक्रिय करीब 5000 नंबरों को रडार पर लिया है। उनमें से संदिग्ध नंबरों की सूची तैयार की जा रही है। 50 से ज्यादा संदिग्धों से टीमों ने पूछताछ की है।

दिलकुशा ब्लॉक हट के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को करीब 50 किलो वजन का लोहे के एंगल नुमा गेट पटरी पर रखा गया था। दोपहर करीब दो बजे अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल के निकलने का समय था। माना जा रहा है कि पंजाब मेल को ही पलटाने की साजिश रची गई थी। हालांकि लोको पायलट ने सक्रियता और सूझबूझ से ब्रेक लगा दी थी। फिर भी गेट नुमा चौखट इंजन में फंस गई थी। ट्रेन पलटने से बच गई थी।

मामले की जानकारी एसपी जीआरपी रोहित मिश्रा, आरपीएफ अफसर और उनकी सीआईबी टीम के अलावा फोरेंसिक, आईबी, एटीएस व एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की थी। लखनऊ के वरिष्ठ खंड अभियंता रेलपथ राज किशोर मिश्रा ने कैंट थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने तफ्तीश शुरू की।

पुलिस और रेलवे ने बढ़ाई ट्रैक की निगरानी

घटना के बाद से कैंट पुलिस और रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी थी। सुबह से लेकर देर शाम और रात ट्रैक की निगरानी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। आठ-आठ घंटे की तीनों टीमें निगरानी कर रही हैं। पुलिस ने भी क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी है।

तीन से चार व्यक्ति एंगल पकड़कर ले गए

रेलवे अफसरों का दावा है कि घटनास्थल जहां एंगल मिला है। वहां से रिहायशी इलाके की दूरी करीब एक किमी दूर है। आशंका है कि एंगल उठाकर मौके तक ले जाने के लिए तीन से चार व्यक्ति लगे होंगे।

About admin

Check Also

लखनऊ : नीट परीक्षा रद होने से परेशान 17 साल की छात्रा ने दी जान, पेपर कैंसिल होने के बाद से डिप्रेशन में थी शिवानी

जेडी न्यूज विजन…. लखनऊ : :  ऐशबाग की रेलवे कालोनी में रहने वाली 17 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *