Jdnews Vision….
विशाखापट्टनम साहित्य सेवा संस्था द्वारा जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 4 सप्टेंबर 2026 को प्रातः 7:00 बजे भव्य फटाफट ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कवि मित्रों ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गुलाबचंद पटेल (गुजरात), विशेष अतिथि डो कमल बैद तथा मेहमान आरती तिवारी (सनत, दिल्ली) रहे। इस अवसर पर डॉ. सुनील दत्त मिश्रा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सहभागी कवि मित्रों का परिचय संस्था प्रमुख के वी शर्मा विशाखापत्तनम आंध्र प्रदेश द्वारा कराया गया। पुष्पवर्षा प्रीति परमार ‘प्रीत’ द्वारा की गई तथा सरस्वती वंदना उषा दावड़ा ने प्रस्तुत की।
मंच संचालन एवं तकनीकी सहयोग प्रीति ‘प्रीत’ द्वारा प्रदान किया गया जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर किरण चोनकर ‘दीवानी’ ने सुंदर एवं भावपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।इस ऑनलाइन कवि सम्मेलन में 46 कवि मित्रों ने अपनी मौलिक रचनाएँ प्रस्तुत कर कार्यक्रम को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया। संस्था का ऑनलाइन मंच 611 सदस्यों की उपस्थिति से खचाखच भरा रहा। सभी सहभागी कवि मित्रों को संस्था प्रमुख द्वारा डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रज्ञा जैमिनी ‘स्वर्णिमा’ (दिल्ली) द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया डिजिटल प्रमाणपत्र डॉ शैलेष वाणिया शैल ने तैयार कीया, जमाभाई वी. सोलंकी ‘कवि मुस्कान’ ने आभार व्यक्त किया। अंत में प्रातः 9:30 बजे ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ कार्यक्रम का भावपूर्ण समापन किया गया।

……

Jd News Vision