Breaking News

क्रेटा सवार दरोगा ने बाइक सवार को रौंदा….

जेडी न्यूज़ विज़न….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ : : राजधानी के दुबग्गा इलाके में काले रंग की क्रेटा सवार दरोगा ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया
गाड़ी में दरोगा जी के साथ एक युवती भी मौजूद थी , लोगों का कहना हैं कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी एक्सीडेंट के बाद दरोगा जी युवती के साथ वहां से निकलने की कोशिश की लेकिन पब्लिक ने घेर लिया तब तक दरोगा जी ने अपना नेम प्लेट निकाल दिया ताकि किसी को नाम पता न लगे और वहां पर मौजूद लोगों का कहना है शुरू में युवती ने लोगों से बहस करने की कोशिश की लेकिन दरोगा जी उसे बार बार रोकते रहे, बाद में बढ़ती भीड़ के कारण युवती रोने लगी अब साहब खुद सिस्टम में हैं तो करवाई क्या होगी वो तो भगवान जाने लेकिन एक बेचारे की जान इनकी वजह से चली गई
सरकार को ऐसे भौकाल वाले दरोगाओं को सख्ती से निपटना चाहिए आखिर वर्दी पहन कर प्राइवेट गाड़ी में महिला के साथ कैसे घूम रहे थे ?

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *