भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की मासिक बैठक सम्पन्न….

जेडी न्यूज़ विज़न….

(अरूण कुमार राव)

देवरिया : : भारतीय विद्यालय प्रबंधक संघ की मासिक बैठक रामनाथ देवरिया स्थित एक निजी विद्यालय पर सम्पन्न हुई। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने
बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय संचालन में आ रही समस्या में मुख्य रूप से जिन विद्यालय को यू डायस कोड नहीं मिला है, उन विद्यालयों को बेसिक शिक्षा विभाग जल्द से जल्द यू डायस कोड आवंटित नहीं किया और प्रबंधकों को अनावश्यक परेशान किया तो वृहद आंदोलन होगा।
यू डाइस कोड आवंटन हो जाने से बच्चों का नाम पोर्टल पर चढ़ जाएगा और पेन नंबर जनरेट हो जाएगा, जिससे बच्चों को अगले क्लास में नामांकन कराने में कोई असुविधा नहीं होगी।
राष्ट्रीय महामंत्री राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि यू डायस पोर्टल पर हर तरह का संशोधन करने का विकल्प विद्यालय को दिया जाए, ताकि विद्यालय अनावश्यक रूप से परेशान न हो। राष्ट्रीय संयोजक अभय कुमार निगम ने कहा कि विद्यालय संचालन में आ रही वाहन समस्या का निस्तारण सुगम और शीघ्र हो। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मणि ने कहा कि विद्यालय संचालन में आ रही हर तरह की समस्या का समाधान बेसिक शिक्षा विभाग प्रमुखता के साथ करें, ताकि विद्यालय के प्रबंधकों को अनावश्यक रूप से परेशान ना होना पड़े। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बागेश्वरी मिश्र व राष्ट्रीय संगठन मंत्री धनंजय नाथ त्रिपाठी ने कहा कि प्राइवेट विद्यालय सीमित संसाधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, फिर भी शासन– प्रशासन प्राइवेट विद्यालयों को आवश्यक रूप से मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है।
बैठक में मुख्य रूप से रविशंकर निगम, के के तिवारी, विवेकानंद मिश्र, रामाश्रय यादव, विवेकानंद पाण्डेय, वैद्यनाथ यादव, रमेश मिश्र, दिग्विजय नाथ, जितेंद्र सिंह, हरेराम सिंह व रणजीत सिंह सहित तमाम प्रबंधक मौजूद रहे।
उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राष्ट्रीय प्रवक्ता विपिन कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति की माध्यम से दी।

About admin

Check Also

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नामकरण संघर्ष समिति की संचालन समिति का किया गया गठन 

Jdnews vision…. ग्रेटर नोयडा : : यहां एक विशेष बैठक में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *