Breaking News

चाकूबाजी की घटना के पूर्व तोरवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

जेडी न्यूज़ विज़न….

जिला बिलासपुर (छ.ग.) : :

चाकूबाजी की घटना के पूर्व तोरवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

सरेराह दहशत फैला रहे दो बदमाश धारदार चाकू सहित गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन एवं बुधवारी क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग के दौरान मिली सफलता
गिरफ्तार आरोपी
01. सोनू उर्फ श्रीकांत जायसवाल
पिता – स्व. राम आक्षय जायसवाल
उम्र – 35 वर्ष
निवासी – नयापारा, सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर

02. राजकुमार खुटे
पिता – घनाराम खुटे
उम्र – 34 वर्ष
मूल निवासी – मलदा, सारंगढ़-बिलाईगढ़
वर्तमान पता – तोरवा, बिलासपुर

जप्त मशरूका
02 नग धारदार चाकू
प्रकरण का संक्षिप्त विवरण
बिलासपुर का प्रमुख रेलवे जंक्शन थाना तोरवा क्षेत्रांतर्गत स्थित होने के कारण यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों एवं आम नागरिकों का आवागमन रहता है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट, चाकूबाजी, हुज्जतबाजी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की आशंका को देखते हुए थाना तोरवा पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन, बुधवारी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 02.06.2026 को शाम लगभग 4:30 बजे थाना तोरवा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम रेलवे स्टेशन के बाहर बुधवारी क्षेत्र स्थित होटल के पास पहुंची, जहां दो व्यक्ति हाथों में धारदार चाकू लेकर सरेराह लहराते हुए आम नागरिकों में भय एवं दहशत का माहौल उत्पन्न कर रहे थे।

पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 02 नग धारदार चाकू बरामद किए गए। पूछताछ में एक आरोपी का निवासी सिरगिट्टी क्षेत्र तथा दूसरा आरोपी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का होना पाया गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

About admin

Check Also

UPI से पेमेंट करने के बदले नियम….

Jdnews Vision….. UPI से किसी दूसरे को ₹2,000 से ज्‍यादा भेजने पर लगेगा चार्ज….लागू होगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *