Breaking News

हिस्ट्रीशीटर एवं चाकूबाजों पर तोरवा पुलिस की कड़ी निगरानी

जेडी न्यूज़ विज़न….

बिलासपुर (छ.ग.) : हिस्ट्रीशीटर एवं चाकूबाजों पर तोरवा पुलिस की कड़ी निगरानी

थाना तलब कर 06 चाकूबाजों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों पर लगातार रखी जा रही नजर

बिलासपुर पुलिस द्वारा जिले में शांति, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, निगरानी बदमाश, चाकूबाज एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रजनीश सिंह के नेतृत्व में दिनांक 02.06.2026 को पूर्व में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में चालान होकर जेल से रिहा हुए चाकूबाजों एवं हिस्ट्रीशीटरों की विशेष जांच एवं सत्यापन कार्यवाही की गई। जांच के दौरान 06 चाकूबाजों को थाना तलब कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त नहीं होने की सख्त चेतावनी दी गई।
थाना तलब किए गए चाकूबाज
1. रिजवान खान, पिता इलियास खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी चुचुहियापारा, गणेश नगर, सिरगिट्टी।
2. आदित्य कलसहा, पिता तिलक कलसहा, उम्र 22 वर्ष, निवासी बुधवारी बाजार, तोरवा।
3. उमेश श्रीवास, पिता रामखिलावन श्रीवास, उम्र 30 वर्ष, निवासी लालखदान, तोरवा।
4. सोनू खान, पिता नासिर खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी गणेश नगर, सिरगिट्टी।
5. शाहरुख खान, पिता शमशेर खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी गणेश नगर अटल आवास, सिरगिट्टी।
6. करन बनर्जी, पिता मिहिर बनर्जी, उम्र 29 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द, तोरवा।
थाना तलब किए गए व्यक्तियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि कानून व्यवस्था भंग करने, धारदार हथियार रखने, भय का वातावरण निर्मित करने अथवा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
तोरवा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अड्डाबाजी, असामाजिक गतिविधियों, निगरानी बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध नियमित रूप से चेकिंग, सत्यापन एवं छापामार कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बनी रहे तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहे।

About admin

Check Also

डॉ. संजय लावंड : अनुशासन, सेवा और संघर्ष से न्याय के क्षेत्र तक का प्रेरणादायी सफर…

जेडी न्यूज विजन….. समाज में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही मिलते हैं, जो हर क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *