Breaking News

दिल्ली होटल अग्निकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, मालिक गिरफ्तार, लुकआउट सर्कुलर जारी…

जेडी न्यूज़ विज़न….

पीएम व सीएम ने हादसे पर जताया शोक….

नई दिल्ली : : राजधानी के मालवीय नगर इलाके में हुए भीषण होटल अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में हुए भीषण होटल अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में होटल के मालिक लवकेश बजाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था ताकि वे देश छोड़कर फरार न हो सकें।

जानकारी के अनुसार, मालवीय नगर के हौज रानी क्षेत्र में स्थित ‘लेमन ग्रीन’ रेस्टोरेंट और होटल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद कई लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां, दिल्ली पुलिस, एंबुलेंस और अन्य राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बचाव दलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीएम मोदी ने जताया था हादसे पर दुख

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रशासन प्रभावित लोगों की हर संभव मदद कर रहा है। वहीं, इस घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। आम आदमी पार्टी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और अग्नि सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाते हुए मामले की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

सीएम ने भी जताया शोक

दूसरी ओर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए थे। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि होटल में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। होटल मालिक की हिरासत के बाद जांच और तेज हो गई है। इस हादसे ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About admin

Check Also

डॉ नीरज कुमार “नीर” के संगीत एल्बम “मुरली मनोहर श्याम” का वैश्विक विमोचन

जेडी न्यूज विजन…. नई दिल्ली: :  केशव कल्चर फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में के.सी. स्टूडियो, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *