Breaking News

पटना समेत 13 शहरों में चढ़ा पारा, 11 जिलों में भीषण लू का अलर्ट

जेडी न्यूज़ विज़न…

पटना: : बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राज्यभर में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। पटना सहित 13 प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में तेजी देखी जा रही है। इस दौरान बक्सर, डेहरी, वाल्मीकि नगर और कैमूर जैसे चार शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों तक लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से कोई खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं। एक तरफ जहां दक्षिण बिहार लू की चपेट में है, वहीं सीमांचल और उसके आसपास के क्षेत्रों में मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

कैमूर और डेहरी में पारा 40 के पार

बिहार में बुधवार को सबसे अधिक तापमान बक्सर में दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य शहरों की हालत भी गर्मी से काफी खराब रही। आज हालत कुछ ऐसा ही रहने वाला है।

  • पटना: अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • कैमूर (भभुआ): पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
  • डेहरी: तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • वाल्मीकि नगर: 40.2 डिग्री टेम्प्रचर रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी के बीच दक्षिण-पश्चिमी भाग के कुछ जिलों में बरसात भी हुई, जिसमें भभुआ के अधवारा में सबसे ज्यादा 55 मिमी, दुर्गावती में 21 मिमी, रोहतास के चेनारी में 18 मिमी, जहानाबाद के काको में 2.5 मिमी और बक्सर के डुमरांव में 0.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

5 जून को 11 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार, 5 जून को राज्य के 11 जिलों में लू चलने की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इन प्रभावित जिलों में पश्चिम चंपारण (बेतिया), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सीवान, सारण (छपरा), बक्सर, भोजपुर (आरा), अरवल, औरंगाबाद, रोहतास (सासाराम) और कैमूर (भभुआ) शामिल हैं। यहां के निवासियों को दोपहर में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सताएगी भयंकर लू, 8 जून को स्थिति होगी गंभीर

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक आज तो फिर भी थोड़ी राहत रहेगी लेकिन 5 जून के बाद अगले चार दिनों तक लू का भयंकर प्रकोप देखने को मिलेगा।

  • 6 जून: दक्षिण बिहार के कुछ चुनिंदा हिस्सों में लू चलने की चेतावनी है।
  • 7 जून: गयाजी, नालंदा, पटना और बेगूसराय जिलों में भी हीटवेव का असर फैल जाएगा।
  • 8 जून: इस दिन समूचा दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार के कुछ जिले भीषण लू की चपेट में रहेंगे।
  • 9 जून: इस तारीख के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश की भी चेतावनी

एक तरफ जहां राज्य का एक बड़ा हिस्सा तप रहा है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान भी जताया है। कोसी, सीमांचल, मिथिला और पूर्वी बिहार के विभिन्न इलाकों में अलग-अलग दिनों के लिए मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 5 से 9 जून के बीच मौसम खराब रहने की आशंका बनी रहेगी।

(सुषमा बंजारे)

विशेष संवाददाता ….

About admin

Check Also

डॉ. संजय लावंड : अनुशासन, सेवा और संघर्ष से न्याय के क्षेत्र तक का प्रेरणादायी सफर…

जेडी न्यूज विजन….. समाज में ऐसे व्यक्तित्व विरले ही मिलते हैं, जो हर क्षेत्र में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *