Breaking News

नवागत अधीक्षण यंत्री एम के गर्ग का फेडरेशन ने किया अभिनंदन….

जेडी न्यूज़ विज़न….

इंदौर: :  अधीक्षण यंत्री, शहर वृत इन्दौर के पद पर धार से आये श्री एम के गर्ग का आज अभिनंदन स्वागत, मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन व्दारा झोनल सेक्रेटरी एन के यादव के प्रतिनिधित्व में किया गया।

 

श्री गर्ग ने इस अवसर पर कहा कि फेडरेशन सकारात्मक सोच रखने वाला श्रमिक संघ है जो विपरीत परिस्थितियों में भी प्रबंधन को सहयोग करता है, मौसम परिवर्तन हुवा, प्रकृति ने रौद्र रुप दिखाया, आंधी तूफान बारिश से विद्युत व्यवधान हुवा लेकिन आप लोगों की तत्परता से बाधित विद्युत व्यवस्था निर्बाध रूप से सुचारू हो गई।
हम लोग आपसी सहयोग से हर बाधा दूर कर लेंगे। स्वागत, अभिनंदन कर्त्ताओं में मदन वर्मा “माणिक”, उम्मेदसिंह राजपूत, जेएल जोशी, स्वाति वक्ते, शालिनी, जयेश अहिरवार, मोनू स्वामी, आशीष परमार, संजय सकरगाये, वीरेंद्र कुमार मिश्रा के साथ अनेक साथीगण उपस्थित रहे।

मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन
जबलपुर शाखा: इंदौर

About admin

Check Also

डॉ नीरज कुमार “नीर” के संगीत एल्बम “मुरली मनोहर श्याम” का वैश्विक विमोचन

जेडी न्यूज विजन…. नई दिल्ली: :  केशव कल्चर फाउंडेशन, दिल्ली के तत्वावधान में के.सी. स्टूडियो, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *