Breaking News

लखनऊ समेत 3 शहरों में बढ़ेगा मेट्रो नेटवर्क…

JD NEWS VISION…

पार्किंग संकट भी होगा दूर; जानें पूरा प्लान…

लखनऊ : : यूपी के तीन प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर व आगरा में मेट्रो रेल सेवा का और विस्तार किया जाएगा। शहर में जरूरत के आधार पर मेट्रो चलाई जाएगी। लखनऊ में 170 किमी, कानपुर में 83 और आगरा में 89 किमी मेट्रो चलाने के लिए नई डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाई जा रही है।

यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक द्वारा उच्चाधिकारियों की बैठक में इसकी जानकारी दी गई है।

बैठक में बताया गया है कि डीपीआर शीघ्र तैयार करने के साथ मेट्रो स्टेशन के आसपास पार्किंग के लिए भूमि की व्यवस्था, मल्टी लेवल पार्किंग का प्रावधान डीपीआर में किया जाना है। बैठक में बताया गया है कि लखनऊ में 17, कानपुर में 24 और आगरा में 19 अतिरिक्त पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है। संबंधित शहरों के नगर निगम और विकास प्राधिकरणों द्वारा पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे। इसके लिए इनके द्वारा भूमि को चिह्नित किया जाएगा और जरूरत के आधार पर निर्माण कराया जाएगा।

सभी शहरों में दूसरे चरण का काम जारी

बैठक के आधार पर कार्यक्रम कार्यान्यवन विभाग द्वारा इस संबंध में लखनऊ, कानपुर और आगरा के मंडलायुक्तों के साथ आवास, नगर विकास, पर्यटन और परिवहन विभाग को निर्देश भेजा गया है। इन तीनों शहरों में दूसरे चरण का काम भी चल रहा है।

सात नए स्टेशन जुड़ेंगे

वर्तमान में कानपुर मेट्रो आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक संचालित हो रही है। नौबस्ता सेक्शन शुरू होने के बाद झकरकटी, ट्रांसपोर्टनगर, बारादेवी, किदवईनगर, वसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता समेत सात नए स्टेशन नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही कुल स्टेशनों की संख्या 14 से बढ़कर 21 हो जाएगी। इस रूट के शुरू होने से दक्षिणी कानपुर के लाखों लोगों को सेंट्रल स्टेशन, बड़ा चौराहा, परेड, कलेक्ट्रेट, कचहरी, हैलट और विश्वविद्यालय क्षेत्र तक तेज, सुरक्षित और जाम मुक्त यात्रा सुविधा मिलेगी।

इसे लेकर यूपीएमआरसी के संयुक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचाचनन मिश्र ने बताया कि सीएमआरएस की चार सदस्यीय टीम ने मुख्य परीक्षण के पहले की तैयारियां परखी हैं और अपनी रिपोर्ट देगी। सीएमआरएस के एक सप्ताह बाद मुख्य परीक्षण करने आने की उम्मीद है। उनकी हरी झंडी के बाद सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो रूट यात्रियों के लिए तैयार होगा

About admin

Check Also

विश्व योग दिवस पर कविता….

जेडी न्यूज विजन…. विश्व योग दिवस पर कविता…. योग सिखाता है हमें… अपने सारे आसन.. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *