Breaking News

मंदिर और मेले में जेवर चोरी का खुलासा, तीन महिला चोर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद…

जेडी न्यूज विजन….

तिलहर/शाहजहांपुर : : तिलहर पुलिस टीम ने मंदिर और मेले में जेवर चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 10 जून को अजय सिंह निवासी नगला मधा, थाना कटरा ने तहरीर देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी अंशिका सिंह के साथ कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे, जहां उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाना तिलहर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा 4 मई को बिरिया बाबा मेले में एक महिला के कानों के कुंडल चोरी होने की घटना का भी मुकदमा दर्ज था।

इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस लगातार जांच और मुखबिरों की मदद से सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिलहरी-बिलहरा मार्ग के कच्चे रास्ते के पास घेराबंदी कर तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान ज्ञानवती उर्फ गेंदावती (34 वर्ष) पत्नी विजयपाल, भूरा (42 वर्ष) पत्नी लक्ष्मण तथा प्रियांका (23 वर्ष) पुत्री सुशील निवासी सेहरामऊ दक्षिणी, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके कब्जे से एक सोने का टीका, नथ, मंगलसूत्र, दो जोड़ी टॉप्स, ॐ अंकित लॉकेट, एक जोड़ी कुंडल, एक चेन, दो बच्चों की कौंधनी, चार खड़ुआ और एक जोड़ी पायजेब आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस ने तीनों महिलाओं के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा, उपनिरीक्षक रमेश कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक हरकिशोर मौर्य, महिला उपनिरीक्षक नेहा सैनी, महिला कांस्टेबल अंजली एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About admin

Check Also

33.72 करोड़ रुपये की 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास,नगर के विकास को मिली नई गति

जेडी न्यूज विजन… बलरामपुर: : आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *