जेडी न्यूज विजन….
ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं
निगोही। शाहजहांपुर। 10 जून: : जनपद में समाजवादी कार्यालय पर बुधवार को प्रेस वार्ता की गई जिसमें पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधते हुए तमाम आरोप लगाए। पूर्व विधायक श्री वर्मा ने आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार को करीब 12 साल और राज्य सरकार को 10 साल पूर्ण होने जा रहे हैं जिसमें डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर 83 से 93 पेपर लीक हुए हैं जिसके चलते छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और उन्होंने आगे का जो गरीब छात्र पेपर देकर वापस आते हैं वह अपनी पुरानी किताबें कॉपियां बेचकर अपनी जीविका चला रहे हैं। संविधान को दर किनारा करके आरक्षण में की खुली लूट की जा रही है। जिसके चलते पीडीए समाज के लोगों को के साथ अन्याय किया जा रहा है। तथा प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने 69000 शिक्षकों की भर्ती घोटाले नीट के पेपर लीक बेरोजगारी तथा डीजल पेट्रोल गैस की महंगाई जैसे ज्वलंत मुद्दे उठाएं। जनपद कार्यालय पर सपा के वरिष्ठ एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
Check Also
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….
Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …
Jd News Vision