Breaking News

स्व. गौरीशंकर राय की स्मृति में धर्मशाला का जीर्णोद्धार, रामवचन राय ने किया लोकार्पण….

जेडी न्यूज विजन….

सन्तोष कुमार गुप्ता….

कौड़ीराम, /गोरखपुर : : क्षेत्र के बगहा वीर बाबा परिसर स्थित धर्मशाला के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण वरिष्ठ समाजसेवी रामवचन राय (कनइचा) के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। धर्मशाला में टाइल्स, मरम्मत एवं अन्य आवश्यक कार्य कराकर इसे श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा के अनुरूप आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।

यह कार्य स्वर्गीय गौरीशंकर राय की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र अरविंद कुमार राय (निदेशक, उत्तर प्रदेश मेट्रो) एवं संजय कुमार राय द्वारा कराया गया। स्वर्गीय गौरीशंकर राय समाज सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित रहे हैं। उन्होंने अनेक शैक्षणिक संस्थानों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा सामाजिक उत्थान के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सत्येन्द्र नाथ राय, ज्ञान प्रकाश राय, कृपाशंकर राय, शिवशंकर राय, इन्द्रदेव राय, अर्जुन, त्रियुग, प्रकाश मौर्य, शिवप्रसाद राय तथा रमेश राय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने धर्मशाला का अवलोकन किया और कार्य की गुणवत्ता की प्रशंसा की। बगहा वीर बाबा परिसर में उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चाय-नाश्ता एवं जलपान ग्रहण किया। पूरे समारोह का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा।

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. ज़ेवर : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक 20 सितम्बर रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *