Breaking News

दिशा बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, जनहित कार्यों में तेजी के निर्देश…

जेडी न्यूज विजन…

सन्तोष कुमार गुप्ता….
गोरखपुर: :  राज्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार कमलेश पासवान की अध्यक्षता में आज एनेक्सी भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सह-अध्यक्ष सदर सांसद रवि किशन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह (ग्रामीण), विधायक विमलेश पासवान (बांसगांव), विधायक महेंद्र पाल सिंह (पिपराइच), विधायक सरवन निषाद (चौरी-चौरा) सहित ब्लॉक प्रमुख एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में समिति के सचिव एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अध्यक्ष, सांसद, विधायकों एवं महापौर का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न विभागों की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में ग्रामीण विकास, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM), स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, पोषण अभियान, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि विकास, पशुपालन, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा शहरी विकास सहित कई प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।
अध्यक्ष कमलेश पासवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जमीनी स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
सदर सांसद रवि किशन ने विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता देने की बात कही। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और अन्य विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाते हुए उनके त्वरित समाधान पर जोर दिया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विभागवार प्रगति प्रस्तुत करते हुए बताया कि अधिकांश योजनाओं में जनपद की स्थिति संतोषजनक है, जबकि कुछ में सुधार हेतु विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के निर्देश दिए गए।

About admin

Check Also

देवर और भाभी के बीच अवैध संबंध के चलते कर दिया ननद कर दी हत्या; शव को नदी में फेंका..

जेडी न्यूज विजन…. कानपुर देहात में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. जहां भाभी-देवर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *