Breaking News

समाज को एकजुट रखने का माध्यम है होली मिलन समारोह : संजय जायसवाल….

JD NEWS VISION….

संतोष कुमार गुप्ता….

गोरखपुर: : कौड़ीराम: : जायसवाल समाज कल्याण समिति कौड़ीराम की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकत्र होकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली मिलन जैसे आयोजन समाज को एकजुट रखने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से संगठन और सहयोग की भावना को बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लोगों ने पारंपरिक होली गीतों के साथ एक-दूसरे से मिलकर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ जिसमें सभी लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में सुभाष जायसवाल, डॉ. सत्यनारायण जायसवाल, सतीश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, डॉ. ए.के. जायसवाल, मनीष जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, कौशल जायसवाल, महेश जायसवाल, भारत जायसवाल तथा एडवोकेट संजय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रवि जायसवाल ने किया।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *