Breaking News

गोसाईगंज ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से चलते 5 साल में भी नहीं लग सका पोल…

जेडी न्यूज विजन….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

लखनऊ जनपद के गोसाईगंज ब्लॉक क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया  है।

गोसाईगंज पावर हाउस के अंतर्गत मोहम्मदपुर गढ़ी मजरा नारायणपुर गांव में पिछले लगभग 5 वर्षों पोल नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण बिजली की केबलें सड़क के किनारे और रास्तों में झूल रही हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग को लिखित शिकायतें और प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि खुले में लटक रही केबलों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल केवल पोल लगवाकर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

About admin

Check Also

कान्हा उपवन नगर में सफाई व्यवस्था पर नगर आयुक्त सख्त….

Jdnews Vision… संतोष कुमार गुप्ता…. *निरीक्षण में खामियां मिलने पर सुपरवाइजर व निरीक्षक का वेतन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *