Breaking News

12 वर्ष विश्वास ,विकास व जनकल्याण के : विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन…..

Jd news Vision…..

बलरामपुर: : देश में सेवा,सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “१२ वर्ष विश्वास के,विकास के,जनकल्याण के – विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामचन्द्र कन्नौजिया,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथियों में विधायक पल्टूराम,चेयरमैन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’,पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह,प्रदीप सिंह,प्राचार्य डॉ.जे.पी.पांडेय,डॉ.विशाल मिश्रा,रमेश पाहवा,आद्या सिंह ‘पिंकी’,अविनाश मिश्र तथा कुलदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रामचन्द्र कन्नौजिया ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास,सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और यही विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। सड़क,बिजली,आवास,स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
डॉ.विशाल मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं,बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा,नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं,सामाजिक समरसता,आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी लिया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों,कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का समापन राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

About admin

Check Also

विश्व योग दिवस पर कविता….

जेडी न्यूज विजन…. विश्व योग दिवस पर कविता…. योग सिखाता है हमें… अपने सारे आसन.. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *