Breaking News

एमिटी विश्वविद्यालय में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जेडी न्यूज विजन…

लखनऊ, 21 जून : :  एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके लाभों को समझाने के उद्देश्य से एक विशेष योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण विभाग द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रति कुलपति एमिटी विश्वविद्यालय लखनऊ परिसर प्रोफेसर (डॉ) अनिल वशिष्ठ के कर-कमलों से हुआ।


इस अवसर पर डॉ. राजीव वर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर सहित। सभी संस्थानों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और योग सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों ने योग अभ्यास कराया, जिसमें प्राणायाम, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम सहित अनेक योगासन शामिल रहे।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रमुखों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित लगभग 198 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन का अभ्यास किया।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *