Breaking News

लखनऊ अग्निकांड पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगी 2 लाख की आर्थिक सहायता

खनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई है. इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

बताया जा रहा है इस दौरान कोच‍िंग सेंटर में कई छात्र मौजूद थे, जिनमें से कुछ छात्र अपनी जान बचाने के लिए सेंटर से नीचे कूद गए. जानकारी के अनुसार, अब तक इस हादसे में 14 छात्रों की मौत हो चुकी है. जबकी 4 छात्र घायल बताए जा रहे है. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.

मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम

वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने और अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस इमारत में आग लगी है वहां आईटी और टेक्निकल ट्रेनिंग से जुड़ी गतिविधियां चलती थीं, जहां बड़ी संख्या में छात्र और कर्मचारी मौजूद रहते हैं.

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 लोगों के अंदर फंसे थे. हालांकि, अभी कुल आंकडे को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आ पाई हैं. इसके साथ ही आग लगने की वजह भी फिलहाल साफ नहीं हो पाई है.

PM मोदी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पर घटना को लेकर दुख जताया है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतक और घायलों के परिवारों को आर्थिक मदद देने की बात भी कही हैं.

पीएम ने लिखा “उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं. बचाव अभियान जारी है और अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.”

कब मिली आग लगने की सोचना

मौके पर पहुंचे प्रभजोत सिंह ने बताया कि उनके बेटे सुखमणि सिंह ने दोपहर करीब 2:15 बजे फोन कर आग लगने की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि जिस कार्यालय में उनका बेटा काम करता है, वहां आमतौर पर 20 से 22 लोग मौजूद रहते हैं. घटना की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए.

CM योगी के लिया संज्ञान

इतना ही नहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुरंत संज्ञान लिया है. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही प्रशासन को पूरे मामले पर नजर बनाए रखने और हर संभव मदद पहुंचाने को कहा गया है. फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है.

इसके अलावा सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट शेयर कर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है. उन्होंने लिखा “लखनऊ में हुई अग्नि दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *