Breaking News

बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जेडी न्यूज विजन…

(हरीश गुप्ता गोंडा)

गोंडा: :  ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। राजेश कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

 

इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।आयोजन को सफल बनाने में सुभाष गुप्ता, मनीष तिवारी एडवोकेट,

सांसद प्रतिनिधि संजीव सिंह, राजेश गुप्ता, सूरज मिश्रा, साहबदीन, शिव पूजन गुप्ता, पंकज गुप्ता, संदीप, मनदीप सिंह पीडीयू आईटीआई के प्रबंधक हरीश गुप्ता एवं महेश सहित अनेक गणमान्य नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता, भाईचारे और जनकल्याण की भावना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

About admin

Check Also

8 साल पुराने विवाद में कोर्ट का फैसला, सिगरेट न देने पर दुकानदार से मारपीट करने वाले दोषियों को 5 साल की सजा

Jdnews Vision…. लखनऊ: :  उधार की सिगरेट देने से मना करने पर पान गुमटी चलाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *