Breaking News

श्री राम मंदिर में मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन , श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होने की अपील…

Jd news Vision…

(राघवेन्द्र मिश्रा)

…मैनेजिंग एडिटर …

विशाखापत्तनम, 26 जून : : श्री राम भक्तों के लिए आज शनिवार, 27 जून 2026 को मासिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार की परंपरा के अनुसार सायं 5:45 बजे से श्री राम मंदिर परिसर (निर्माण पार्क एवं केवी स्कूल के मध्य) में आयोजित होगा।

आयोजक मंडली ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस पावन आयोजन में सपरिवार सम्मिलित हों तथा भगवान श्रीराम के गुणगान और सुंदरकांड पाठ का पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लेने का अवसर भी रहेगा।

इस धार्मिक आयोजन के विशेष निवेदक श्री सर्वेश कुमार पांडेय (एसबीसी) एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम पांडेय (ज्योति नगर) हैं। आयोजकों ने सभी रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

About admin

Check Also

शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार….

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) :शराब पीने के पैसा मांगने नहीं देने पर मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *