Jdnews Vision….
अरुण कुमार राव….
देवरिया : : उत्तर प्रदेश सहकारी गन्ना समिति अध्यक्ष संघ की बैठक देवरिया परिक्षेत्र के सभी समितियों के अध्यक्ष गण की आवश्यक बैठक का आयोजन आज 23 जुलाई 2026 दिन गुरुवार को केन यूनियन सभागार देवरिया में सम्पन्न हुई !
गन्ना समितियों के अध्यक्ष गण के बैठक को बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के अध्यक्ष सिद्धांत कुमार सिंह जी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देवरिया परिक्षेत्र के अध्यक्ष गण व गन्ना कृषकों की समस्याओं के समाधान हेतु हम सभी को मजबूती के साथ खड़ा होना पड़ेगा , चीनी मिलों को किसानो की सुविधाओं से अच्छादित करना पड़ेगा साथ ही गन्ना अधिकारियों को भी अध्यक्ष गण के साथ सम्यवन्य बनाकर काम करना होगा !
विक्रमजोत के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह व देवरिया केन यूनियन के पूर्व अध्यक्ष( पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री )
नीरज शाही द्वव ने कहा कि अध्यक्ष गण के शक्तियों को गन्ना अधिकारी छिण करने की भूल न करें !
इस सरकार में आम किसान सहित चीनी मिल व गन्ना अधिकारियो सहित सभी को एक दायित्व के निर्वहन के रूप में कार्य करना होगा क्योंकि अध्यक्ष भी गन्ना किसानों के प्रति जवाबदेह रहता है !
बैठक के उपरांत मांग संबंधित ज्ञापन उप गन्ना आयुक्त देवरिया अखिलेश सिंह ने स्वयं केन यूनियन परिसर में आ कर लिया !
उसके साथ ही परिसर में पौधारोपण भी किया गया !
बैठक की अध्यक्षता देवरिया केन यूनियन चेयरमैन अवधेश सिंह ने की !
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत प्रताप सिंह ,विक्रमजोत पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह,पूर्व अध्यक्ष केन यूनियन देवरिया नीरज शाही,देवरिया अध्यक्ष अवधेश सिंह, गौरी बाजार चेयरमैन शिव प्रताप राव ,भटनी चेयरमैन अवधेश नारायण सिंह, लार रोड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, बरहज अध्यक्ष कृष्ण मोहन पाठक ,भाटपार रानी चेयरमैन दान बहादुर सिंह, प्रतापपुर चेयरमैन दीनानाथ सिंह ,लक्ष्मी गंज चेयरमैन धनंजय गोविंद राव , खड्डा चेयरमैन सुप्रिया मालवीय ,छितौनी चेयरमैन समीर सिंह ,सिसवा चेयरमैन संजय राव सहित आदि लोग उपस्थित रहे !!
Jd News Vision