Breaking News

राष्ट्रीय किसान समन्वय समूह के आह्वान पर सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन द्वारा आयोजित 

Jdnews Vision….

दो दिवसीय विचार गोष्ठी एवं चिंतन शिविर के समाचार कवरेज एवं गरिमामयी उपस्थिति हेतु सादर आमंत्रण

 

आदरणीय संपादक महोदय/महोदया, ब्यूरो प्रमुख, संवाददाता एवं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधिगण,

 

लोकतंत्र के सशक्त चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया समाज, शासन एवं आमजन के मध्य एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। सत्य, निष्पक्षता एवं जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता समाज को जागरूक एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन आपके इस अमूल्य योगदान का हृदय से सम्मान एवं अभिनंदन करता है।

 

राष्ट्रीय किसान समन्वय समूह (RKSS) के आह्वान पर देशभर में संचालित “ग्राम स्वराज मिशन” के अंतर्गत, राष्ट्रीय किसान समन्वय समूह के दिल्ली कार्यालय में दिनांक 13 जून 2026 को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन, जनपद आगरा के तत्वावधान में दिनांक 11 एवं 12 जुलाई 2026 को दो दिवसीय विचार गोष्ठी एवं चिंतन शिविर आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम का विवरण

 

दिनांक : 11 एवं 12 जुलाई 2026

आगरा एत्मादपुर समय : प्रातः 10:00 बजे से

स्थान : ग्राम भवाईन, सवाई, एत्मादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश।

 

इस दो दिवसीय विचार गोष्ठी एवं चिंतन शिविर में ग्राम स्वराज मिशन, किसानों की समस्याओं, ग्रामीण विकास, जनहित से जुड़े समसामयिक विषयों, राष्ट्रीय महत्व के ज्वलंत मुद्दों तथा आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

आपकी सम्मानित उपस्थिति एवं निष्पक्ष समाचार कवरेज से इस कार्यक्रम के उद्देश्य, विचार एवं निष्कर्ष समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुँच सकेंगे। आपका सहयोग जन-जागरूकता को सशक्त बनाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

 

अतः आपसे विनम्र एवं सादर अनुरोध है कि अपने व्यस्ततम समय में से अमूल्य समय निकालकर इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में ससम्मान पधारें तथा अपने प्रतिष्ठित समाचार माध्यम के माध्यम से कार्यक्रम का समाचार, साक्षात्कार एवं व्यापक कवरेज प्रदान कर हमें अनुगृहीत करें।

 

आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए सम्मान, प्रेरणा एवं उत्साह का विषय होगी।

About admin

Check Also

सीएम योगी के आगमन से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार हाउस अरेस्ट, आवास पर पुलिस का पहरा…

Jdnews Vision…. खेतागढ़ : : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन पूरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *