Breaking News

राम सेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज में गूंजी मेधावियों की सफलता की गूँज….

Jdnews Vision….

‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता और गुरुवंदन छात्र-वंदन समारोह का हुआ भव्य आयोजन….

लखनऊ, 25 सितंबर : : शिक्षा और संस्कारों के पर्याय राम सेवक त्रिवेदी बालिका इंटर कॉलेज, इटौंजा (लखनऊ) में आज भारत विकास परिषद (समर्पण शाखा, जानकीपुरम) के सहयोग से ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता एवं ‘गुरुवंदन छात्र-वंदन समारोह’ का अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यों— श्री रामकृष्ण त्रिवेदी एवं कुमारी ऋचा त्रिवेदी एवं के संरक्षण व गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न इस कार्यक्रम ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

🏆 सम्मानित मेधावी छात्र-छात्राएं:—-

कार्यक्रम का सबसे रोमांचक क्षण वह था जब मेधावी विद्यार्थियों के नाम पुकारे गए और पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा:

* कक्षा 6: अभिषेक शर्मा

* कक्षा 7: स्पंदन शर्मा

* कक्षा 8: हीबा

* कक्षा 9: माही सिंह

* कक्षा 10: शालिनी वर्मा (जिन्हें उनकी उत्कृष्ट सफलता पर विशेष ट्रॉफी एवं मेडल से सम्मानित किया गया)

* कक्षा 11: अंजलि गुप्ता

🎖️ गुरुओं का सम्मान व प्रेरणादायक संदेश:

भारतीय संस्कृति की परंपरा को निभाते हुए कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट एवं निष्ठावान योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, समर्पण शाखा के श्री रामेंद्र शुक्ला के संरक्षण व गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ अध्यक्ष सर्वेश कुमार खेर, मंत्री संदीप माथुर, कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य राधेशुक्ला, प्रवीण सक्सेना, राजेश श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

About admin

Check Also

निर्वाचन आयोग पर निराधार आरोप लगाने के बजाय तथ्य और प्रमाण सामने रखे विपक्ष : डॉ. आरती तिवारी….

Jdnews Vision…. बलरामपुर: :  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *