Jdnews Vision….
बिलासपुर (छ.ग.) : : पुलिस का नशे के अवैध कारोबार पर प्रहार
* 55 नग Nitrazepam टैबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार।
* घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं बिक्री रकम जप्त।
* नशे के कारोबारियों के विरुद्ध एंड-टू-एंड विवेचना एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
निकेश कौशिक उर्फ वासू
पिता – ईश्वर कौशिक
उम्र – 25 वर्ष
निवासी – दरबार लॉज, शिव मंदिर के पास, तेलीपारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
जप्त मशरूका
* 55 नग Nitrazepam नशीली टैबलेट।
* एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10/W-2556।
* बिक्री रकम ₹830/-।
* जप्त मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत ₹50,000/-।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
दिनांक 14.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ज्वाली नाला के पास काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में बैठकर नशीली दवाइयों की बिक्री करने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 55 नग Nitrazepam टैबलेट, घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10/W-2556 तथा ₹830/- बिक्री रकम बरामद कर विधिवत जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 430/2026 धारा 21(B), 22(B), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में एंड-टू-एंड विवेचना, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Jd News Vision