Breaking News

प्राविधिक कला के छात्रों ने टीजीटी परीक्षा पुराने नियमावली से कराए जाने की गुहार…

Jdnews Vision….

जिला संवाददाता

आर पी उपाध्याय

मनकापुर/ गोंडा : : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के पास प्राविधिक कला के छात्रों ने टीजीटी परीक्षा पुराने नियमावली से कराए जाने की गुहार रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से की है, जबकि बाबा योगी आदित्यनाथ जी के पास पूर्व में ही रजिस्टर्ड भेजा जा चुका है, और राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी, उत्तर प्रदेश के कई सांसद, विधायक, शिक्षा विभाग से संबंधित लोगों से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा गया है।

 

बताते चलें कि प्राविधिक कला के हजारों छात्र सन 2022 से ही टीजीटी कला की तैयारी कर रहे हैं, इस बीच उन्होंने अन्य किसी विषय की तैयारी भी नहीं की 2022 से 2026 तक प्रदेश के हजारों हजार छात्र प्राविधिक कला की परीक्षा उत्तीर्ण करके टीजीटी कला का फॉर्म भरने का इंतजार कर रहे थे, किंतु आयोग द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने के समय प्राविधिक कला को अमान्य घोषित कर दिया गया, जिससे प्रदेश के हजारों हजार छात्रों पर संकट आ गया, भविष्य अंधकार में हो गया। छात्रों का कहना है कि अगर प्राविधिक कला को अमान्य ही करना था तो 2022 में ही कर देना चाहिए था जिससे हम अन्य विषय की तैयारी करते किंतु परीक्षा फॉर्म भरने के समय प्राविधिक कला को अमान्य करना हमारे लिए पीड़ा दायक है। हमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए एक आखरी मौका दिया जाना चाहिए।

About admin

Check Also

के. वी शर्मा विशाखापत्तनम साहित्य सेवा संस्था अध्यक्ष को स्वामी विवेकानंद युवा सिद्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Jdnews Vision… हैदराबाद : : के वी शर्मा विशाखापत्तनम साहित्य सेवा संस्था के अध्यक्ष को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *