Breaking News

अवैध भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई

Jdnews Vision….

 

*होटल गोल्डन स्टे के प्रथम तल से 14 हजार लीटर/किलोग्राम कृषि आदान जब्त, नमूने जांच के लिए भेजे गए…

बिलासपुर, 21 जुलाई  : : कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं संचालक कृषि, रायपुर के निर्देशन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने सिरगिट्टी स्थित होटल गोल्डन स्टे के प्रथम तल पर अवैध रूप से भंडारित कृषि आदानों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। पुष्ट सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में कीटनाशक एवं जैव उत्प्रेरक खाद जब्त कर विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान लगभग 4,610 लीटर पौध संरक्षण (कीटनाशक) दवाइयां तथा 9,611 किलोग्राम जैव उत्प्रेरक खाद बरामद किया गया। इस प्रकार कुल लगभग 14 हजार लीटर/किलोग्राम कृषि आदान जब्त किए गए। प्रारंभिक जांच में सामग्री के अवैध भंडारण का मामला सामने आने पर संदेहास्पद कृषि आदानों के नमूने लेकर परीक्षण हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे दिन चली कार्रवाई के दौरान जब्तसी सामग्री के विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए उसे गोदाम संचालक मनीष सिंह की सुपुर्दगी में सुरक्षित रखा गया।

कार्रवाई में उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर, सहायक संचालक कृषि अनिल शुक्ला, कृषि निरीक्षक आर.एस. गौतम सहित उमेश कश्यप, खेमराज शर्मा, विजय एवं धीरज उपस्थित रहे। उप संचालक कृषि ने साफ कहा है कि किसानों के हितों की सुरक्षा तथा गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अवैध भंडारण, नकली एवं अमानक कृषि आदानों के विरुद्ध जिले में सघन जांच एवं कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

About admin

Check Also

छठ महापर्व के भव्य आयोजन को लेकर पूर्वांचल कीर्तन एवं पूजा समिति ने शुरू की घाट के नवीनीकरण की तैयारी….

Jdnews Vision….. राघवेंद्र मिश्रा….. समाचार संपादक….. 15 एवं 16 नवंबर को त्रिनाथपुरम स्थित दुर्गा मंदिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *