Breaking News

यातायात पुलिस बिलासपुर की उल्लेखनीय पहल

*यjdnews Vision…

 

*यातायात पुलिस बिलासपुर की उल्लेखनीय पहल…

* शहर के आंतरिक भागों में तय गति सीमा का विभिन्न मार्गो में लगवाई गई जगह-जगह सुरक्षात्मक एवं संकेतात्मक बोर्ड*

*आम नागरिकों से सुगम व सुरक्षित आवागमन हेतु नागरिक कर्तव्यों एवं ट्रैफिक सेंस के प्रति संवेदनशील होने की गई अपील*

*शहर के आंतरिक भाग में अधिकतम 40, 30, व 20 किमी प्रति घंटा अलग अलग जगहों के लिए निर्धारित है गतिसीमा*

*नागरिकों से सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु सुरक्षा मानकों का निर्वहन करते हुए ट्रैफिक सेंस के प्रति संवेदनशील एवं नागरिक कर्तव्यों के पालन हेतु की गई अपील*

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की दिशा निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में जिले में सरल, सुगम, सुव्यस्थित, सुचारू एवं सुरक्षित आवागमन हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी आयामों पर नियमित रूप से संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से कार्य करते हुए आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्त विषयों पर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर व विभाग द्वारा सामाजिक सरोकार के साथ सतत सुरक्षात्मक प्रयास की जा रही है।

 

इसी कड़ी में शहर के सड़कों में सभी प्रकार के सूचनात्मक एवं संकेतक बोर्ड लगाकर लोगों को सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों के पालन के संबंध में आम नागरिकों को जागरूक की जा रही है ताकि सुरक्षा मानकों एवं मापदंडों का समुचित पालन करते हुए ही वाहन चलाएं तथा तय गति सीमा से अधिक गति व यातायात की किसी अन्य उल्लंघन पर वाहन चलाने की स्थिति में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के सुसंगत धाराओं के तहत सख्ती एवं प्रभावी कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा सके।

सर्वजन को विदित हो कि शहर के आंतरिक भाग में अधिकतम तय गति सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा एवं स्कूल, कालेज, हॉस्पिटल, कलेक्ट्रेड व अन्य प्रशासनिक कार्यालय व भवन के पास 20 किलोमीटर प्रति घंटा, वही शहर के मुहल्ले के गलियों एवं रहवासी क्षेत्र एवं अन्य चिन्हित स्थानों में 30 किलोमीटर प्रति घंटा परिवहन विभाग द्वारा अलग अलग जगह के लिए अलग अलग गति सीमा निर्धारित की गई है अतः समस्त नागरिकों से विशेष अनुरोध है कि इस गति सीमा का किसी भी स्थिति में उल्लंघन न करें अन्यथा शहर के आंतरिक सड़कों में 40 से अधिक गति सीमा पर वाहन चलाने की स्थिति में सभी वाहन चालकों पर ऑनलाइन माध्यम से यातायात नियमों की उल्लंघन पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी सभी को सादर सूचनार्थ है कि वाहन चालकों की सुरक्षा मानकों की अनदेखी व आवागमन संबंधी स्वच्छंद आचरण पर कार्यवाही एवं प्रशमन की प्रक्रिया सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए की जाती है ना कि वाहन चालकों के द्वारा नियमानुसार वाहन चालन पर किसी प्रकार के व्यवधान उत्पन्न करने के लिए । जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन व अनदेखी कर सड़क दुर्घटना की आशंकाओं को निर्मित करते हैं ऐसे वाहन चालकों पर प्रभावी तरीके से नियंत्रण स्थापित करने के लिए नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के सुसंगत धाराओं पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

शहर के प्रमुख चौक चौराहा एवं मार्गों पर सीसीटीवी कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल एवं सभी प्रकार के संकेतक एवं सुरक्षात्मक बोर्ड लगाए जाने के बावजूद भी यातायात नियमों का उल्लंघन सड़क दुर्घटनाओं का कारण होते हैं अतः आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील एवं यातायात नियमों के पालन पर स्वत संज्ञान एवं स्वस्फूर्त अनुकरण की आवश्यकता भी है ताकि न सिर्फ वाहन चालक स्वयं सुरक्षित रहे अपितु अन्य वाहन चालकों एवं पैदल यात्रियों को भी हम सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित कर सकें।

 

इस दायित्व के निर्वहन में समस्त वाहन चालकों व नागरिकों को अपने नैतिक जिम्मेदारियां एवं नागरिक कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करने की आवश्यकता है ताकि शहर के किसी भी हिस्से में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति निर्मित ही ना हो पाए। इस हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर सड़क सुरक्षा के सभी संबंधित नोडल अधिकारियों एवं कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर नागरिकों को बेहतर आवागमन प्रदान करने हेतु अपना सर्वोत्तम प्रयास सुनिश्चित कर रही है। अतः समस्त वाहन चालकों से विशेष अपील है कि अपने सामाजिक दायित्व एवं सामाजिक सरोकार के प्रति संवेदनशीलता बनाएं रखें ताकि सड़को पर यात्रियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन सतत प्राप्त हो

About admin

Check Also

लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में…

Jdnews Vision….   **लिफ्ट लेकर लूटपाट और मारपीट करने वाले 02 शातिर आरोपी सरकंडा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *