Jdnews Vision…
सुरेंद्र कुमार वर्मा…
अयोध्या : : दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में अब अयोध्या के अधिवक्ता भी उतर आए हैं। अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और छात्रों की मांगों का समर्थन जताया। अधिवक्ताओं ने हाथों में संविधान की प्रति लेकर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। आंदोलन के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश भी दिया गया प्रदर्शन में शामिल अधिवक्ताओं ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार किए जाने की अपील की। साथ ही कहा कि संवाद और संवैधानिक तरीके से ही किसी भी विवाद का समाधान संभव है सूत्रों से मालूम हुआ है और शिक्षा मंत्री जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है..
Jd News Vision