तहसील राम नगर मे कल भाकियू भानू संगठन ने किया धरना प्रदर्शन/ घेराव…

जेडी न्यूज़ विज़न…

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

बाराबंकी : :  जनपद की तहसील राम नगर मे कल भाकियू भानू संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आशू चौधरी ने हजारों किसानों को लेकर धरना प्रदर्शन कर घेराव किया जिसमें एस डीएम राम नगर पर कई गम्भीर आरोप लगाये गये अभी एक किसान जिसकी लडकी की शादी थी उस किसान को गैस की किल्लत के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा था जिसके कारण वह किसान एस डीएम राम नगर के पास अपनी फरियाद लेकर गया था लेकिन एस डीएम ने उस किसान की फरियाद को न सुनते हुए उसे अपमानित करते हुए पुलिस को बुला कर थाने में बन्द करवा दिया था जिसको लेकर किसानो मे बहुत आक्रोश था इसके अलावा आशू चौधरी ने एस डीएम पर नबाब गंज मे एस डीएम रहते हुए किये गये कार्यो पर बरती गई अनियमताओं पर गम्भीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की दोपहर बाद एडीएम बाराबंकी ने धरना स्थल पर पहुंच कर किसान नेताओं से वार्ता कर समास्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन दिया राष्ट्रीय महासचिव आशू चौधरी के द्वारा एक मांग पत्र एडीएम के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को देकर शासन स्तर पर जांच कराकर उपजिलाधिकारी राम नगर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About admin

Check Also

पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले पर कोटा पुलिस की कार्यवाही

Jdnews Vision…. बिलासपुर (छ.ग.) : : पर्यटन स्थल औरापानी से मोटर साइकिल चोरी करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *