Breaking News

28 जुलाई को स्कूल बस फँसी, 30 जुलाई को ट्रैक्टर धँसा, दिव्यांग ग्रामीण कई बार गिर चुके — फिर भी मुख्य सड़क की किसी ने सुध नहीं ली….

Jd news vision…

बलरामपुर : : ग्राम सभा हरहटा की मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति लगातार दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है। 28 जुलाई को इस सड़क पर स्कूल बस कीचड़ में फँस गई थी जिसमें 30 बच्चे थे। 30 जुलाई को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी उसी स्थान पर धँस गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिव्यांग भाई भी कई बार अपनी साइकिल सहित इसी सड़क पर गिर चुके हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

ग्रामीण बताते हैं कि स्कूल बस की घटना के बाद BDO महोदय, ADO पंचायत एवं ग्राम सचिव ने मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्य कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जब सावन मास लग चुका है ग्राम सभा सहित कई गांव के लोग मंदिर दर्शन को इसी सड़क से जाते हैं जिन्हें भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अब तक मौके पर स्थिति देखने भी नहीं आए, जबकि यह मुख्य मार्ग चार गाँवों के बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है।

ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस सड़क और जलनिकासी की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। उनका कहना है कि प्रशासन को किसी अनहोनी का इंतज़ार नहीं करना चाहिए, बल्कि समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।

About admin

Check Also

बर्लिंगटन से लालबाग तक पार्किंग माफिया और अतिक्रमण ने निगल ली सड़क..

Jdnews Vision…. सड़क बनी पार्किंग स्थल… लखनऊ : :  तरफ शहर को ट्रैफिक से निजात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *