Breaking News

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा नेताओं व पत्रकार ने की शिष्टाचार भेंट…

Jdnews Vision….

कौड़ीराम : : गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह, हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र ध्वज सिंह तथा पत्रकार सुनील रध्वज सिंह ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री को गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी का आत्मीयतापूर्वक अभिवादन स्वीकार किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात में क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा हुई।

भाजपा नेता गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने कहा गुरुपूर्णिमा भारतीय संस्कृति का आस्था, श्रद्धा और गुरु-शिष्य परंपरा का महापर्व है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने को उन्होंने सौभाग्य की बात कही। वहीं, नरेंद्र ध्वज सिंह एवं पत्रकार सुनील रध्वज सिंह ने भी मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की।

गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों का तांता लगा रहा।

About admin

Check Also

आर्य प्रतिनिधि सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से चतुर्वेद पारायण यज्ञों की श्रृंखला का हुआ शुभारंभ….

Jdnews Vision… ग्रेटर नोएडा: : यहां स्थित ग्राम नियाना से आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद गौतम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *