Breaking News

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने किया साइकिल वितरण व कक्षा कक्ष का लोकार्पण…

Jdnews Vision…

बिल्हा विधानसभा में सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत सायकल वितरण एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय, सरगांव में ₹42.98 लाख से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक*

कहा : *”साय सरकार का संकल्प साकार: सरस्वती सायकल से आत्मनिर्भरता और कस्तूरबा स्कूल में बेहतर भविष्य की नींव”..

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता निभाई। उन्होंने प्रथम कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाठा कैम्प एवं पीएम श्री सेजेस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चकरभाठा में *सरस्वती सायकल योजना* के अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरित की गईं। इस अवसर पर छात्राओं से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सरस्वती सायकल योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है।

इसके माध्यम से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलती है। इससे न केवल उनके समय और श्रम की बचत होती है, बल्कि शिक्षा की निरंतरता भी सुनिश्चित होती है। यह योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्कूल ड्रॉपआउट रोकने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि सायकल को केवल आवागमन का साधन न समझें, इसे अपने सपनों की उड़ान का प्रतीक मानें। कड़ी मेहनत और लगन से आप किसी भी ऊंचाई को छू सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री कौशिक के द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी से आह्वान किया कि प्रत्येक छात्र कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करे। स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण ही स्वस्थ भविष्य की गारंटी है।

इसके पश्चात बिल्हा विधानसभा अंतर्गत सरगांव स्थित *कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर* में लगभग ₹42.98 लाख की लागत से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में नवनिर्मित कक्षा-कक्ष का शुभारंभ किया गया। यह अतिरिक्त कक्षा-कक्ष छात्राओं को बेहतर एवं सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। छात्र संख्या में वृद्धि के कारण पूर्व में कक्षाओं में स्थान की कमी महसूस की जा रही थी। नए कक्षों के बनने से अब छात्राओं को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त स्थान एवं आवश्यक सुविधाएँ प्राप्त होंगी। इससे शिक्षण-प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा और छात्राओं के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी। श्री कौशिक ने विद्यालय प्रबंधन एवं निर्माण एजेंसी को बधाई देते हुए कहा कि साय सरकार बालिका शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। कस्तूरबा विद्यालय जैसी संस्थाएँ ग्रामीण बेटियों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं। हमारा प्रयास है कि बिल्हा विधानसभा के प्रत्येक विद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार हो। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन पहलों से क्षेत्र की बेटियाँ अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी और प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाएंगी।

About admin

Check Also

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान, तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव….

Jdnews…. *लगभग डेढ़ लाख शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर निभा रहे हैं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *