Breaking News

ड्रोन कैमरा से क्षेत्र की निगरानी से मादक पदार्थों पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ….

जे डी न्यूज विजन…..

बिलासपुर/थाना सरकण्डा ….

**ड्रोन कैमरा से क्षेत्र की निगरानी से मादक पदार्थों पर सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:**

**नशे के सौदागरों की घेराबंदी, *(5 नाबालिगों सहित)*7 आरोपी गिरफ्तार**

**भारी मात्रा में गांजा बरामद!**

**आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू किया गया जप्त**

** मामले में जोड़ा गया 25 आर्म्स**

> **कुल बरामदगी:** 07 पैकेट मादक पदार्थ गांजा ( *कुल वजन: 6.744 किलोग्राम)* एक धारदार चाकू,
> **जप्तशुदा गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत:** ₹ 335,000/- रूपये

*गिरफ्तार आरोपी**

1. **कुश यादव उर्फ पप्पू यादव** (उम्र 25 वर्ष), निवासी: चिंगराजपारा कुंदरू बाड़ी, सरकंडा।

2. **दीपक साहू** (उम्र 18.6 वर्ष), निवासी: चिंगराजपारा विश्वकर्मा चौक, सरकंडा।

*05 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग)**

थाना सरकंडा को कुछ दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोई नाबालिक बच्चों के माध्यम से चांटीडीह क्षेत्र में गांजा बिक्री कर रहे है, जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह* के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) पंकज पटेल, एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर **ड्रोन कैमरा ** के माध्यम से क्षेत्र में निगरानी रखी जा रही थी। **ड्रोन कैमरा से जगह को चिन्‍हांकित किया गया । इसी दौरान दिनांक 1 जून, 2026 की सुबह सरकंडा पुलिस को पुख्ता मुखबिर से सूचना मिली कि कुंदरू बाड़ी चिंगराजपारा के पास कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा बेचने और उसे खपाने की नीयत से इकट्ठा हुए हैं। समय की कमी और आरोपियों के फरार होने की आशंका को देखते हुए, सरकण्डा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके के लिए रवाना हुई। **बिलासपुर पुलिस के **नशामुक्त अभियान’** को सफल बनाने हेतु सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी करके चिंगराजपारा के कुंदरू बाड़ी इलाके से 7 शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में 5 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं, जिन्हें चंद रुपयों का लालच देकर इस दलदल में धकेला गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से **6.744 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा** एक *धारदार चाकू* बरामद किया है, जप्तशुदा गांजा की बाजार में **कीमत लगभग 335,000 रुपये** आंकी गई है। प्रकरण में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी जप्त किया है।

पुलिस की सख्त चेतावनी**
मामला गैर-जमानती होने के कारण एवं एक धारदार चाकू बरामद होने से पुलिस ने सभी आरोपियों और नाबालिगों को नियमतः गिरफ्तार कर *एनडीपीएस एक्ट के साथ आर्म्स एक्ट *** के तहत कार्यवाही की गई एवं आगे की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं कि यह नशा बिलासपुर में कहां से लाया जा रहा था और इसके पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है।

*बिलासपुर पुलिस की आम जनता से अपील है:*
*”नशे* के इस कारोबार को जड़ से मिटाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके आस-पास कोई भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध नशे की बिक्री होती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।”

About admin

Check Also

Phunal Maring Hilltop: A Mesmerising Sea of Clouds at Sunrise and a Mirror-Like View of Loktak Lake

Jdnews Vision….. By Sh Ajit – Journalist….. Nestled amid green hills and dense forests, Phunal …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *