Jdnews Vision….
बलरामपुर : : उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने जनपद भ्रमण के दौरान शारदा कुंज स्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हनुमंत सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि स्वर्गीय हनुमंत सिंह का सार्वजनिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। उन्होंने प्रदेश के विकास,जनसेवा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व,जनसरोकारों के प्रति समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके निधन से प्रदेश ने एक अनुभवी एवं जनप्रिय नेता को खो दिया है,जिसकी भरपाई करना कठिन है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.आरती तिवारी,सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’, निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप सिंह,डीपी सिंह बैस,श्याम मनोहर तिवारी,वरूण सिंह ‘मोनू’ सहित अनेक जनप्रतिनिधि,भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
Jd News Vision