Breaking News

विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक संपन्न…

Jdnews Vision….

अरुण कुमार राव….

शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का आगाज…

आगामी 13 अगस्त को विश्व हिंदू महासंघ निकालेगी बाइक तिरंगा रैली…

विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक बाबा सोमनाथ मंदिर के हनुमान जी के प्रांगण में संपन्न हुई !

मासिक बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि देश में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में शहीदों को याद करने के क्रम में विश्व हिंदू महासंघ एक शानदार व विशाल बाइक तिरंगा यात्रा रैली निकालेगी जो ,वंदे मातरम चौक (पुरवा चौराहा )से होकर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी शहीद स्थल पर संपन्न होगी !!

उन्होंने आम हिंदू जनमानस को आह्वान करते हुए कहा की विश्व हिंदू महासंघ की बाइक तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी अपनी सुनिश्चित करें !

जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि हम हिंदू सनातन धर्म के पोषक हैं और भगवा हमारे धर्म ध्वजा है,इसलिए इसके सम्मान हेतु हम सभी को एक पुरजोर अपने-अपने क्षेत्र में अपने-अपने विचारों को हिंदू समाज में समाहित करना चाहिए !

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक निश्चित तौर पर हम सभी को ऊर्जा व प्रेरणा पूंज का काम करती है !

मासिक बैठक को विश्व हिन्दू महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी विश्वजीत मणि ,सत्यम पांडे , गिरिजेश तिवारी ,गुड्डू पहलवान ने संबोधित किया !

मासिक बैठक में बृजेश तिवारी ,संजय तिवारी, गुड्डू पहलवान, विश्वजीत मणी,अच्छे लाल गुप्ता, सत्यम पांडे, वासुदेव चौबे, गिरिजेश तिवारी ,महेश मिश्रा ,बीरबल चौहान, संजय शर्मा, अशोक यादव, राधाकांत पांडेय, महेंद्र तिवारी ,घनश्याम मणि त्रिपाठी पवन कुमार पांडे, रमेश शर्मा, लाला बाबा, बलवंत सिंह,विवेक सिंह, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे !!

बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री गिरिजेश तिवारी व संचालन जिला महामंत्री गुड्डू पहलवान ने की !!

About admin

Check Also

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर किया गया फल वितरण….

Jdnews Vision ….. बलरामपुर : : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 76 वें जन्मदिन पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *