Breaking News

मजदूरी मांगने पर ठेकेदारों ने मजदूर दंपती पर किया हमला

Jdnews Vision…..

सिर फटा; सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज…

लखनऊ: :  दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले रामराज और उनकी पत्नी पूनम को अपनी मेहनत की कमाई मांगने पर ठेकेदारो के कहर का सामना करना पड़ा।

रामराज(अस्थायी निवासी खुर्दही बाजार, माढामऊ) और उनकी पत्नी पूनम पिछले करीब तीन महीने से ठेकेदार संदीप और हर्षित के साथ मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। एक जुलाई 2026 से पहले तक का भुगतान मिल चुका था, लेकिन उसके बाद की मजदूरी अब तक नहीं दी गई।

जब रामराज ने बकाया राशि की मांग की तो विपक्षीगण ने प्लास और हथौड़ी से उन पर हमला बोल दिया। हमले में रामराज का सिर गंभीर रूप से फट गया। इसके अलावा आरोपियों द्वारा रोजाना गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में जी रहा है।

पीड़ित ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने कहा कि वे महज अपनी मेहनत की कमाई चाहते हैं और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

शैलेन्द्र सिंह चौहान की रिपोर्ट…

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *