Jdnews Vision….
एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार…
लखनऊ: : गोसाईगंज क्षेत्र में एक युवक को कार रोककर मारपीट करने और पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित शशी मोहन गुप्ता निवासी ग्राम रहमत नगर ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 4 अगस्त 2026 को शाम करीब 6 बजे उनका बेटा धर्मेन्द्र गुप्ता अपनी क्रेटा कार से घर से लखनऊ जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बस स्टॉप, नहर पटरी, ग्राम चांदसरॉय के पास विपक्षी हर्ष गुप्ता, अनुराग गुप्ता और आलोक गुप्ता पुत्रगण दिनेश गुप्ता निवासी नगर पंचायत गोसाईगंज व उनके कुछ अज्ञात साथियों ने धर्मेन्द्र को रोक लिया।आरोपियों ने पहले कार में तोड़फोड़ की और गालियां देते हुए धर्मेन्द्र को गाड़ी से नीचे उतार लिया। आरोप है कि हर्ष गुप्ता ने पिस्टल सटाकर धमकाया। इसके बाद सभी लोग धर्मेन्द्र को नहर पटरी के रास्ते अपने घर ले गए और रास्ते भर राड से मारपीट की।
पीड़िता के पिता ने आगे बताया कि घर पहुंचने पर पत्नी जूली, सास शांति और साली ज्योति ने भी उससे राड से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।जिसकी शिकायत उन्होंने गोसाईगंज पुलिस से की है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jd News Vision