Breaking News

भाकियू अम्बावता का एक प्रतिनीधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन…

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा )

लखनऊ : : आज सिटी मजिस्ट्रेट जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर भाकियू अम्बावता का एक प्रतिनीधि मंडल जिलाधिकारी से मिल कर किसान समास्याओं पर विस्तार वार्ता की जिसमें

*फार्मर रजिस्ट्री, यूरिया खाद, सह-खातेदारों के अंश निर्धारण, नहरों में पानी, आवारा पशु एवं पेंशन समस्याएं आदि शामिल रहीं

ज्ञापन के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री, यूरिया खाद, सह-खातेदारों के अंश निर्धारण, नहरों में पानी, छुट्टा एवं आवारा पशुओं, वृद्ध एवं विधवा पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान की मांग की गई।

इसके बाद किसान

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता के कारण किसानों को हो रही परेशानियों को देखते हुए आधार कार्ड एवं खतौनी के आधार पर पात्र किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।

साथ ही सह-खातेदारों के अंश निर्धारण के लिए विशेष राजस्व अभियान चलाने तथा यूरिया की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गयी

किसान प्रतिनिधियों ने जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सूखी पड़ी नहरों एवं माइनरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल ने नहरों एवं माइनरों में तत्काल पर्याप्त पानी छोड़े जाने तथा टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने की मांग की

प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में अर्जुनगंज क्षेत्र में बच्ची पर आवारा गाय द्वारा किए गए हमले की दर्दनाक घटना को भी जिलाधिकारी के समक्ष प्रमुखता से रखा।

किसान नेताओं ने कहा कि छुट्टा एवं आवारा पशुओं की समस्या अब केवल किसानों की फसलों के नुकसान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय बन चुकी है।

संगठन ने मांग की कि विशेष अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं एवं आश्रय स्थलों में पहुंचाया जाए तथा आबादी, स्कूलों, बाजारों एवं मुख्य मार्गों पर विशेष निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांग की कि वृद्ध एवं विधवा पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं तहसील स्तर पर विशेष समाधान कैंप लगाए जाएं

कैंप में संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर आधार, बैंक खाता, सत्यापन, आवेदन एवं लंबित पेंशन संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रह जाये

जिलाधिकारी से मांग की कि गयी प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं और प्रत्येक समस्या का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।

संगठन ने कहा कि किसानों एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन लगातार प्रशासन के साथ संवाद करते हुए संघर्ष करती रहेगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में संगठन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा इस कार्यक्रम

ज्ञापन एवं वार्ता मे

सरदार दिलराज सिंह — जिला अध्यक्ष, लखनऊ

श्री राजकुमार यादव — जिला प्रभारी, लखनऊ

करन गुप्ता (बीरू) — युवा जिला अध्यक्ष, लखनऊ

श्री बैजनाथ रावत — जिला सचिव, लखनऊ

श्री बद्री प्रसाद रावत — मंडल प्रभारी, लखनऊ

श्री विनोद धीमान — नगर अध्यक्ष, लखनऊ

श्री वीरपाल लोधी — युवा नगर अध्यक्ष

अजय रावत (रिंकू) — नगर उपाध्यक्ष

किसान नेता कुलदीप रावत

आदि किसान शामिल हुए

About admin

Check Also

डॉ. विश्वम्भर दयाल अवस्थी ‘ विद्या – सागर ‘ की ” कविता संस्कृत की बेटी हिंदी” एक सराहनीय प्रस्तुति….

Jdnews vision….. खुर्ज़ा ( बुलंदशहर ) : :  साहित्यकार संगम संस्था के तत्वावधान में दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *