Breaking News

बदायूं में भारतीय किसान यूनियन (उत्तर प्रदेश) की संगठन समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन….

Jdnews Vision….

(सुरेन्द्र कुमार वर्मा)

 

बदायूं : : 6 अगस्त  : :  आज जनपद बदायूं में भारतीय किसान यूनियन (उत्तर प्रदेश) की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं॰ राजपाल शर्मा जी ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, किसानों की समस्याओं, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन को और अधिक सशक्त करें, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं तथा संगठन की नीतियों एवं अनुशासन का पूर्ण पालन करते हुए किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

About admin

Check Also

कौड़ीराम ब्लॉक में करीब 500 लोगों ने दी बुनियादी साक्षरता की परीक्षा…

Jdnews Vision….. संतोष कुमार गुप्ता….. सभी 64 ग्राम सभाओं के परिषदीय स्कूलों में आयोजित हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *