Jdnews Vision….
गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 469वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न
“ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है।” -उमानन्द शर्मा….
लखनऊ : : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत “डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सबलापुर, सीतापुर रोड, बहराइच, उ०प्र०” के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 469वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव एवं श्री अक्षय सहाय ने अपने प्रिय पुत्री सुश्री आन्या सहाय के उज्ज्वल भविष्य हेतु ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त संस्थान के केन्द्रीय पुस्तकालय में यह सम्पूर्ण युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया साथ-साथ संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट किया तथा संस्थान के चेयरमैन, प्रधानाचार्य एवं प्रशासनिक अधिकारी को अमृतवाणी कैलेण्डर भेंट किया गया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है।” देवेन्द्र सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए एवं संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ0 सतीश चन्द्र तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि श्री उमानंद शर्मा, श्री देवेन्द्र सिंह, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्री प्यारे मोहन श्रीवास्तव एवं संस्थान के चेयरमैन डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य डॉ0 सतीश चन्द्र तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी श्री विनोद त्रिपाठी सहित संस्थान की शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं इत्यादि मौजूद रहे।
Jd News Vision