Jdnews Vision….
अयोध्या : : अंधता निवारण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर सहयोग से श्री दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, अयोध्या में अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण आज भव्य एवं गरिमामयी समारोह में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मीपति बोज्जा, महाप्रबंधक (सीएसआर), प्रधान कार्यालय, इंडियन ऑयल, मुंबई ने अपने कर-कमलों द्वारा उपकरणों का लोकार्पण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल समाज के वंचित वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह पहल उसी दिशा में एक सशक्त प्रयास है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बी. एल. पाल, मुख्य प्रबंधक (एचआर–सीएसआर), इंडियन ऑयल, लखनऊ, राकेश रौशन, मुख्य प्रबंधक (सीएसआर), प्रधान कार्यालय, इंडियन ऑयल, मुंबई तथा संजीव राय की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संस्था के महामंत्री राष्ट्रगौरव शर्मा ने इंडियन ऑयल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से अब ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हजारों नेत्र रोगियों को उच्च गुणवत्ता की जांच एवं उपचार सुविधा सहज रूप से उपलब्ध हो सकेगी।
महाप्रबंधक डी. एन. मिश्रा ने बताया कि चिकित्सालय निरंतर अंधता निवारण के लिए समर्पित है और इस प्रकार का सहयोग समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल अयोध्या ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी वरदान सिद्ध होगी।

उल्लेखनीय है कि कल्याणम करोति द्वारा संचालित यह चिकित्सालय वर्षों से निःस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए लाखों नेत्र रोगियों को लाभान्वित कर चुका है। नए उपकरणों के जुड़ने से अब यहां और भी उन्नत एवं त्वरित उपचार संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम में नेत्र रोगियों सहित उमा दत्त मिश्र, उदयभान पाठक, हनुमान मिश्र, वीरेन्द्र यादव, डॉ. डी. पी. तिवारी, डॉ. पारिजात शुक्ला, डॉ. श्वेता वर्मा, डॉ. आकांक्षा अग्रवाल, लक्ष्मण तिवारी, शिवम श्रीवास्तव, शिवम कुमार, सुशील साहू, रामकृपाल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Jd News Vision