Breaking News

कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश

Jdnews Vision…

 

*15 अगस्त 2026 *कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस; विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश*

छत्तीसगढ़ के 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व जिला मुख्यालय कोरबा में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य समारोह में वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री अमर अग्रवाल ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

 

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य के विकास लक्ष्यों को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर साझा किए गए प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

*बस्तर विकास और नक्सल उन्मूलन:* वामपंथी उग्रवाद और नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प पूरा होने की घोषणा करते हुए ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के तहत बस्तर संभाग में 31 योजनाओं और 14 सामुदायिक सुविधाओं के शत-प्रतिशत सेचुरेशन पर जोर दिया गया। साथ ही, बंद स्कूलों को दोबारा शुरू करने और ओरछा व जगरगुंडा में ‘एजुकेशन सिटी’ के निर्माण की बात कही गई।

 

*अन्नदाता और कृषि समृद्धि:* छत्तीसगढ़ के किसानों को देश में सर्वाधिक 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य भुगतान किया जा रहा है। फसल विविधता को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी की खेती करने पर 15,000 रुपए की आदान सहायता देने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, ‘सिकासार-कोडार नहर लिंकिंग परियोजना’ के लिए 3,047 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

*महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण:* ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में अब तक 19,444 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है, और राज्य में 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुल 24 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें प्रतिदिन औसतन 1,600 नए घर बनाए जा रहे हैं।

*युवा, रोजगार और एआई मिशन:* युवाओं को रोजगार और नवाचार से जोड़ने के लिए 100 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड बनाया गया है। इसके साथ ही, भविष्य की तकनीकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 500 करोड़ रुपए के ‘छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन’ को मंजूरी दी गई है, जिसके तहत 100 एआई डेटा लैब और 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। चार साल की सेवा पूरी करने वाले छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10% आरक्षण दिया जाएगा। इसी सत्र से गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा, मनेंद्रगढ़ और कवर्धा में 5 नए मेडिकल कॉलेज भी शुरू हो रहे हैं।

 

*खेल और संस्कृति:* ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव को डीएसपी के पद पर पदोन्नत करने और 30 लाख रुपए की सम्मान राशि देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही, लोकगायिका स्व. डॉ. तीजन बाई की स्मृति में ‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ और छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ का निर्माण किया जा रहा है।

भाजपा जिला अध्य्क्ष गोपाल मोदी ,कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी नगर पालिक निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, जनप्रतिनिधि गण, स्कूली बच्चे, युवा और आम लोग शामिल हुए..

About admin

Check Also

ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तारeehuc 

Jdnews Vision…. बिलासपुर(छ0ग0) : :  14.09.थाना-सीपत: ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *