Breaking News

रामकथा सुनने से जागृत होती है भगवत प्राप्ति की इच्छा : आचार्य अच्युतानंद शास्त्री…

जेडी न्यूज़ विज़न…

सन्तोष कुमार गुप्ता…

गजपुर बाजार : क्षेत्र के पांडेपार स्थित सिद्धपीठ बाबा बम्बनाथ मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन प्रयागराज के प्रसिद्ध रामकथा वाचक आचार्य अच्युतानंद शास्त्री ने श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराया। उन्होंने कहा संशय और स्नेह दोनों एक-दूसरे से भिन्न भाव हैं। जहां संशय होता है वहां सच्चा स्नेह नहीं टिक सकता। रामकथा ऐसी ताली के समान है, जिसकी ध्वनि से संशय रूपी पक्षी उड़ जाता है और मन में श्रद्धा का संचार होता है।
कथावाचक ने कहा कथा श्रवण का वास्तविक उद्देश्य भगवान की प्राप्ति के प्रति मन में आकांक्षा जागृत करना है। यदि कथा सुनने के बाद भी व्यक्ति के मन में भगवत प्राप्ति की इच्छा उत्पन्न नहीं होती, तो कथा श्रवण की सार्थकता अधूरी रह जाती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा के संदेशों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
मुख्य यजमान गुलाब रध्वज उर्फ महंथ सिंह ने व्यासपीठ का पूजन एवं आरती किया। जिला पंचायत सदस्य मायाशंकर शुक्ला ने भी व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नंदकिशोर चौरसिया, गुलाबचंद, गंगा प्रसाद चौरसिया, विजय गुप्ता, नरेंद्र ध्वज सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, जिला पंचायत सदस्य विशाल ध्वज सिंह, पंकज राय, मनोज राय, अखिलेश सिंह, सुरेंद्र शुक्ला, नीरज शुक्ला, श्रवण यादव, राजेश चौधरी तथा नागेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About admin

Check Also

अलीगंज अग्निकांड : : 10 साल की लापरवाही, 15 छात्रों की मौत…अब SC ने LDA वीसी को किया तलब, पूछा…?

Jdnews Vision…. लखनऊ : : राजधानी के अलीगंज अग्निकांड  में 15 छात्रों की मौत के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *